About Us
श्री चित्रगुप्त पीठ की स्थापना
समस्त प्राणियों को उनके कर्मों के आधार पर फल देने वाले देवता बुद्धि विधाता लेखनी दाता समस्त गृह नक्षत्रों के स्वामी धमराज भगवान श्री चित्रगुप्त
की समस्त भूमंडल पर धार्मिक आध्यात्मिक नगर श्री वृन्दावन गोवर्धन धाम मथुरा ब्रज प्रांत के ब्रज शांतिकूज आश्रम में संसार की प्रथम श्री चित्रगुप्त पीठ की
स्थापना हो रही है। जिसका मुख्य उद्देश्य भगवान श्री चित्रगुप्त जी की महिमा का वर्णन करने के साथ-साथ भारतीय वैदिक सनातनी गुरुकुल परंपरा को
सम्पूर्ण जगत में स्थापित कर सनातन धर्म का प्रचार प्रसार करना है।
प्रभु की पीठ की स्थापना का संकल्प बाल्य काल में माता श्रीमति शांति देवी जो की माँ भगवती की परम भक्त थीं और उन्नाव जिले में अस्सी के दशक में
चरण वाली माता के नाम से विख्यात थीं तथा पिता श्री बृज बहादुर सक्सैना की प्रेरणा से लिया जिसको पूर्ण करने के लिए गुप्त नवरात्रि मई 204 में हरिशचंद
घाट काशी के प्रमुख एवं श्री सत्य नाथ मठ कादीपुर सुल्तानपुर के पीठाधीश्वर परमपूज्य गुरुदेव अवधूत श्री कपाली जी महाराज द्वारा गोविंदपुरम गाजियाबाद
में प्रभु की मूर्ति की स्थापना कर शीघ्र ही संसार की प्रथम पीठ की स्थापना किसी दिव्य स्थान पर भव्य रूप से स्थापित करने का संकल्प परम पूज्य गुरुदेव
कपाली जी महाराज के साथ काशी से पधारे विद्वानों एवं संत समाज द्वारा पूर्ण विधि विधान से श्री संजीव सक्सैना को यह संकल्प दिलवाया गया। साथ समस्त
पुज्य संतों और विद्वानों द्वारा श्री संजीव सक्सैना को श्री चित्रगुप्त पीठ का पीठाधीश्वर नियुक्त किया गया।